11:36 pm Saturday , 14 June 2025
BREAKING NEWS

रंजिशन देवर-भाभी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

रंजिशन देवर-भाभी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव वनबेहटा में शुक्रवार की सुबह रंजिशन एक घर में घुस कर देवर-भाभी को लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मनवीर पुत्र भूरे सिंह की गांव के ही विनोद-मुकेश पुत्रगण बिट्टू सिंह से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आज सुबह विनोद और उनके परिवार के लोगों ने मनवीर के घर आकर गाली-गलौच करने लगे। जब मनवीर उनकी भाभी ने गाली देने के मना किया तो विनोद और उनके पुत्रों ने आकर लाठी-डंडो और धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जिससे मनवीर और उनकी भाभी साधना पत्नी सुखवीर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि पुलिस ने साधना के पति सुखवीर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी पर भेजा है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Follow the Badaun Express channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaxHb40LY6dFjoqFOd1X

*बदायूं जिले की सबसे तेज खबर पढ़ने के लिए फॉलो करें व अपने दोस्तों से भी फॉलो कराये*

error: Content is protected !!