3:07 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

*प्राणी विज्ञान और रसायन विज्ञान परिषद का पुर्नगठन अर्पित और कमल बाबू निर्विरोध बने अध्यक्ष*

बदायूं
आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2024- 25 के लिए प्राणी विज्ञान और रसायन विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुए चुनाव में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्र अर्पित कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। शेष सभी पदों के लिए चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने मतदान कराया जिसमें उपाध्यक्ष के दो पदों पर आकाश सिंह तथा राजू कुमार निर्वाचित हुए वहीं महामंत्री पद पर बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कोमल ने सर्वाधिक मत हासिल कर जीत हासिल की।
संयुक्त मंत्री पद पर अंकित यादव और अंशिका सागर निर्वाचित हुए।
रसायन विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर के कमल बाबू निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष सभी पदों के लिए चुनाव अधिकारी डॉ राकेश जायसवाल ने चुनाव कराया जिसमें तनुष्का चौहान ने भारी मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष बनीं। दूसरे उपाध्यक्ष आदित्य मौर्य बने। सिया तोमर ने सचिव पद हासिल किया। संयुक्त सचिव पद पर राजवंश एवम ऋतिक कुमार ने विजय प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ सारिका शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया।
सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों को भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा गुप्ता ने पद एवम कर्तव्य की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ नीरज कुमार, डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉक्टर सरिता यादव, डॉ हुकुम सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ सचिन कुमार, डॉ प्रेमचंद चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!