1:58 am Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

देश की महान जनता ने अपने मुद्दों को पहचाना और इंडिया गठबन्धन का साथ दिया: ओमकार सिंह

कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई

बदायूँ: आज दिनांक 5 जून 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मिष्ठान भंडार कर इंडिया गठबन्धन को अपार सफलता मिलने के लिए बधाईया दी इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने प्राइवेट बस स्टैंड पर राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई थी। यह बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ लड़ाई थी। देश की महान जनता ने अपने मुद्दों को पहचाना और इंडिया गठबन्धन का साथ दिया गठबंधन के सभी साथियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की महान जनता को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद ने कहा कि जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर व गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये संचालन जिला महासचिव इगलास हुसेन ने किया मुख्य रूप से शहर कांग्रेस महासचिव हरीश कश्यप, दिनेश गोड़ ठाकुर मुकेश सिंह, रितेश , सतेन्द्र,श्याम सिंह, राजेश, बख्तियार, रियाज, कल्लन आदि कांग्रेसजन व राहगीर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!