महिला कांग्रेस के ,नारी न्याय सम्मेलन, को सफल बनाने के लिए सुनीता सिंह व उपासना चौहान ने दर्जन भर ग्रामो का भ्रमण किया। बदायूं 29 मार्च कल 30 मार्च को महिला कांग्रेस द्वारा सहसवान विधानसभा के ग्राम करिया मई में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस संबंध में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह प्रदेश सचिव उपासना चौहान ने सहसवान विधानसभा के ग्राम धर्मपुर, कृपालपुर, धामोरी,गोरिटा,गावाउआ गोबरा,आदि ग्रामों का भ्रमण किया नारी न्याय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु महिलाओं को इस प्रोग्राम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। और उन्होंने बताया कि कल ग्राम करियामई में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली शर्मा जी मौजूद रहेंगी और राहुल गांधी द्वारा जारी महिलाओं के लिए घोषणा पत्र में योजनाओं के बारे में जानकारी देगी एवं इस कार्यक्रम में बदायूं लोकसभा के प्रत्याशी शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहकर अपने विचारों से अवगत कराएंगे
