बदायूं : आज प्रांतीय आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या राम मंदिर परिसर में कांग्रेस ध्वजवाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ हुई मारपीट एवं कांग्रेस के ध्वज का अपमान करने से आक्रोशित कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में गांधी ग्राउंड स्थित गांधी प्रतिमा केशवक्ष अध्यक्ष ध्वज वाहक के साथ अभद्रता करने वालों की सद्बुद्धि के लिए रामधुन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा दिनांक 15-01-2024 को कांग्रेस के नेतागणों के साथ अयोध्या दर्शन हेतु गये हमारे ध्वज वाहक श्री अनोखेलाल तिवारी के
राम मंदिर परिसर में भाजपा एवं संघ के लोगों द्वारा अभद्रता की गयी एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ध्वज वाहक का अपमानघोर निन्दनीय कृत्य है। इसी सम्बन्ध में आज कांग्रेसजन गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम धुन ( ईश्वर अल्ला तेरे नाम। सबको सन्मति दे भगवान) जाप कर रहे है जिससे ऐसे अराजक तत्वों को सद्बुद्धि आये। उन्होंने कहा भाजपा पहले बलात्कारियों को संरक्षण दे रही थी अब गुंडो को भी संरक्षण देना शुरू कर दी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के एजेंडे पर काम कर रही है वह जनता को गुमराह करना चाहती है कि भाजपा ही हिन्दू धर्म की ठेकेदारी कर रखी है जबकि अयोध्या राम परिसर का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था मंदिर परिसर किसी एक पार्टी की या व्यक्ति विशेष का नही मंदिर से लोगो की भावना जुड़ी है अनोखेलाल तिवारी के साथ हुई घटना निंदनीय है इस अवसर पर संचालन जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, श्री एससी एसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जिला महासचिव इखलास हुसैन, अकील अहमद, सरवर, राज यादव, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
