1:02 am Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

रंजिशन किशोरी के पिता को पीटा,पुलिस को दी सूचना

रंजिशन किशोरी के पिता को पीटा,पुलिस को दी सूचना

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक और उसके परिवार के लोगों ने किशोरी के पिता के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी सचूना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा सात में गांव के एक स्कूल में पढ़ती है। जिसको गांव का ही निवासी 15 वर्षीय एक किशोर आए दिन उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। बीती रात दीपावली मनाते उक्त किशोर ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब किशोरी के पिता ने इसका विरोध करते हुए इसकी शिकायत आरोपी किशोर के परिवार के लोगों से की तो उन्होने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इधर पुलिस ने घायल किशोरी के पिता का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद घटना की जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!