7:12 am Tuesday , 10 June 2025
BREAKING NEWS

31 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 का जनपद स्तरीय आयोजन 26 अक्टूबर 2023 को

31 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 का जनपद स्तरीय आयोजन 26 अक्टूबर 2023 को राजा राम महिला इंटर कॉलेज टिकटगंज बदायूं में संपन्न होगा “स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परतंत्र को समझना” विषय के अंतर्गत पांच उप विषय 1)अपने पारितंत्र को जानना2) स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना 3)पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक प्रथाएं 4)आत्मनिर्भरता के लिए पारितंत्र आधारित दृष्टिकोण5) पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार, विषयों पर जनपद के बाल वैज्ञानिक शोध एवं सर्वे पर आधारित अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रमुख को एक पत्र जारी करके अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अमित चौहान के निर्देशन में संपन्न होगा, जिसमें जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 14 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी जूनियर वर्ग में एवं 14 से अधिक तथा 17 से कम आयु वर्ग के विद्यार्थी सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक वर्ग से एक-एक प्रोजेक्ट का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करने हेतु राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विशेषज्ञ डॉक्टर ममता शर्मा एवं उनके सहयोगी आमंत्रित किए गए हैं ।

error: Content is protected !!