बिसौली। श्री श्याम सेवादार परिवार के बैनर तले निशान भगवा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बृज कृषि फार्म बुधबाजार से प्रारंभ होकर निशान यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई दबतोरी रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर पर जाकर विसर्जित हुई। निशान भगवा यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता व पूर्व विधायक सिनोद शाक्य उर्फ दीपू भैया ने झंडी दिखाकर किया। श्याम के दीवाने यात्रा के साथ भजन कीर्तन करते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से निशान यात्रा के रास्तों के अलावा विभिन्न स्थानों पर पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। निशान यात्रा में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूनम यादव दुर्गेश वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, चितरंजन गुप्ता, मनोज टाटा, डा. गुंजन वार्ष्णेय, कृष्ण अवतार शर्मा, पीयूष मुरारी, गोपाल वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
