12:21 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

इस्लामियां कॉलेज में आयोजित हुआ मैजिक शो

इस्लामियां कॉलेज में आयोजित हुआ मैजिक शो
बिल्सी। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा छात्र-छात्राओं को एक मैजिक शो दिखाया गया। जिसमें संस्था की ओर से आए रामलखन द्वारा बच्चों को मैजिक ट्रिक्स दिखाकर मनोरंजित के साथ ही रेड क्रास संस्था द्वारा आर्थिक, कमजोर एवं गरीब बच्चो की शिक्षा के लिए विद्यालय परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग किया। प्रधानाचार्य प्रणव कुमार शर्मा ने रेड क्रास के सात सिद्धांतो मानवता, निष्पक्षता, तटस्तथा, स्वाधीनता, स्वेच्छिक सेवा, एकता और सर्वभौमिकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार आनंद, कैलाश चंद्र सक्सेना, मुनेंद्र माथुर, प्रिंस तिवारी, कुलदीप सिंह, खुशबू खान, अश्फिया खान, रचना, शिवांगी सागर, सोनम, गुंजन आर्य, नीरज शाक्य, ममता शाक्य आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!