12:26 pm Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

मेरी माटी मेरा देश अभियान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा :- दुर्विजय सिंह शाक्य


मेरी माटी मेरा देश अभियान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा :- दुर्विजय सिंह शाक्य

मेरी माटी मेरा देश अभियान से होगी वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि :- दुर्विजय सिंह शाक्य

विनावर :- मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बिनावर में अमृत कलश यात्रा में भाग लेकर घर-घर जाकर मिट्टी व चावल संग्रहित किया जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ग्राम पेपल पहुँचकर भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय लालू सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढाँढसा बंधया और कहा पार्टी सदैव इस परिवार के साथ खड़ी है।

बिनावर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मेरी माटी मेरा देश अभियान अमृत काल में देश के विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आवाहन है। उन्होंने कहा कि अमृत कलश यात्रा के उद्देश्य में राष्ट्र भक्तों का पुण्य स्मरण तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प निहित है, भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मूल में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले कालजयी महापुरुषों का वन्दन है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता के भाव का प्रकटीकरण के साथ ही उनके परिजनों में यह विश्वास दृढ़ करना है कि पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने कहा कि भारत के कदम बढ़ चुके हैं, G20 कार्यक्रम इसका सबसे उचित उदाहरण है। G20 कार्यक्रम से सभी ने देखा कि विश्व के सशक्त देशों के नेतृत्व का कार्य भारत ने निभाया है। साथ ही अयोध्या के राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर बनाने की दिशा में प्रयास हो रहा है। इसमें देश के हर क्षेत्र और वर्ग के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा सर्वसहयोग की मंशा से ही आज भाजपा की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर आँगन से मिट्टी और चावल एकत्र किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के घर की पवित्र मिट्टी व अक्षत देश की राजधानी में बनने वाले अमृत वन में प्रयुक्त होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वालों को अमृत काल में वंदन करने एवं देश की माटी को नमन करने का अनूठा मौका प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक भारतीय को इस अभियान के जरिए प्रदान किया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मेरी माटी-मेरा देश अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता तथा राष्ट्र चेतना का संचार कर रही है। देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले स्वतंत्रता सेनानी तथा स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाए रखने वाले देश के बलिदानी वीर जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए भाजपा का मेरी माटी-मेरा देश अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज का वक्त हमें अपनी विरासत पर गर्व करने का है। संतों के आशीर्वाद और विज्ञान के सहयोग से हम आज चंद्रमा पर भारत के तिरंगे को लहरा पाने में सफल हुए हैं। चांद पर पहुंचने के बाद अब हम सूर्य की ओर देख रहे हैं और हमारे वैज्ञानिक आदित्य एल-1 के जरिये उस ओर बढ़ भी रहे हैं।

इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, विश्वजीत गुप्ता, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, हरिओम पाराशरी, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, अशोक चौहान, आदेश शर्मा, रामचरन पाल, डॉ आशीष शर्मा, दीपक चौहान, अनुज, अजय पाल, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद शोएब, सत्यबाबू साहू, जोगेंद्र श्रीवास्तव, हरिचरन समेत तमाम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!