बदायूं जनपद के ककराला नगर में लगातार बनी हुई बिजली समस्याओं को लेकर नगरवासियों ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड (द्वितीय) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिना पूर्व सूचना बिजली लोड बढ़ाने, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर, बार-बार फॉल्ट, जर्जर 33 केवी लाइन और कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

नगरवासियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार, जर्जर लाइन के नवीनीकरण, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो नगरवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

