1:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकले कुंवरगांव के पांच श्रद्धालु”

“हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकले कुंवरगांव के पांच श्रद्धालु”

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। नगर कुंवरगांव से पांच शिवभक्त श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा पर जाने वालों में ध्रुव रस्तोगी, मयंक रस्तोगी, अंकुश गुप्ता, विशाल गुप्ता एवं अंकुश गुप्ता (गैस वाले) शामिल हैं।

यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व नगर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” तथा “जय बाबा बर्फानी” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने सभी यात्रियों के मंगलमय, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

श्रद्धालुओं के चेहरे पर बाबा बर्फानी के दर्शन की अपार श्रद्धा और उत्साह साफ झलक रहा था। नगरवासियों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालु सकुशल यात्रा पूर्ण कर बाबा के पावन आशीर्वाद के साथ अपने घर लौटें।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.