2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव की मुख्य सड़क बनी मुसीबत,गड्ढों और जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कुंवरगांव की मुख्य सड़क बनी मुसीबत,गड्ढों और जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । नगर कुंवरगांव में साप्ताहिक बाजार चौराहे के निकट आंवला–बदायूं मुख्य मार्ग की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है।

बताया जाता है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भरा रहता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं, स्कूल वैन तथा आम नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। वहीं भारी और ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन से सड़क की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क धंस चुकी है और गड्ढे लगातार बड़े होते जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग नगर को साप्ताहिक बाजार और आंवला की ओर जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.