6:06 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

योग से सिर्फ तन ही नहीं, अपितु मन भी स्वस्थ रहता है : सचिन भारद्वाज

योग से सिर्फ तन ही नहीं, अपितु मन भी स्वस्थ रहता है : सचिन भारद्वाज
👉शरीर में स्फूर्ति एवं लचीलापन सिर्फ योगा एवं व्यायाम से ही सम्भव है : सचिन भारद्वाज

👉प्रत्येक पुलसिकर्मी को नकारात्मकता से दूर रखेगा योग : इंद्रजीत सिंह

👉एसएसपी बदायूँ के निर्देशन में पुलिस लाईन मैदान पर योग शिविर शुरू हुआ

बदायूँ। पूरे जनपदवासियों में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। हर घर योग – घर घर योग का बिगुल बज चुका है। बदायूँ पुलिस लाईन मैदान पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पुलिस लाईन मैदान में
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा वामा सारथी अध्यक्षा एवं एसएसपी अंकिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में आयोजित किया गया।

योगसेवक एवं पतंजलि परिवार के राज्य समिति सदस्य सचिन भारद्वाज ने विशेष यौगिक क्रियायें करवाई। उन्होंने बताया कि जिस योग का डंका आज पूरा विश्व मानता है, वह हमारी ऋषियों की देन है। लेकिन उस योग को जन जन तक पहुँचाने का श्रेय योगऋषि स्वामी रामदेव को जाता है। इसके साथ ही योग को पूरे विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवस मनवाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। जिस देश के पीएम योग करते हों, जिस प्रदेश के सीएम योग करते हों, तो हम सबको भी नियमित योग अवश्य करना चाहिए।


प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब हम प्रतिदिन योग करते हैं, तो हमारे विचार भी सकारात्मक बने रहते हैं। हम अपनी ड्यूटी को और सुन्दर तरीके से और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हैं। ऐसे में सभी पुलिकर्मियों को नियमित योग साधना अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर पुलिस लाईन के स्टाफ और रिक्रूट्स ने सभी यौगिक क्रियायें पूरे मनोयोग के साथ कीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.