10:11 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली-कासगंज रूट के यात्री ध्यान दें: 10-12 जून को ट्रेनों का समय बदलेगा

बरेली-कासगंज रूट के यात्री ध्यान दें: 10-12 जून को ट्रेनों का समय बदलेगा।

बरेली, 09 जून 2026।

इज्जतनगर मंडल के बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून तक प्री-एनआई/एनआई कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस रूट की 4 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

कौन सी ट्रेनें लेट चलेंगी।

55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी 11 जून को लालकुआं से 60 मिनट देरी से रवाना होगी।
55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 11 जून को कासगंज से 90 मिनट देरी से चलेगी।

कहां रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी,12 जून को बरेली से उझानी के बीच 20 मिनट नियंत्रित रहेगी।
55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 2 जून को उझानी से बरेली सिटी के बीच 20 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें। यह कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.