12:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिजली लाइन के लिए जामुन के पेड़ को बनाया खंभा, हरा वृक्ष झुलसा, हादसे का खतरा बढ़ा

बिजली लाइन के लिए जामुन के पेड़ को बनाया खंभा, हरा वृक्ष झुलसा, हादसे का खतरा बढ़ा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। मामला कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में सामने आया है। आंवला-बदायूं मार्ग पर उपकेंद्र से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित एक हरे-भरे जामुन के पेड़ पर इंसुलेटर लगाकर बिजली लाइन गुजारी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन में होने वाली स्पार्किंग और विद्युत प्रवाह के कारण पेड़ की कई शाखाएं झुलस गई हैं तथा वृक्ष धीरे-धीरे सूखने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार यह वर्षों पुराना फलदार जामुन का पेड़ राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए छाया व फल का स्रोत था। अब इसकी पत्तियां सूख रही हैं और शाखाओं पर झुलसने के निशान दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लाइन में फॉल्ट या स्पार्किंग होने पर पेड़ में करंट उतर सकता है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर पेड़ से बिजली लाइन हटाने, उचित स्थान पर खंभा लगवाने तथा वृक्ष को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.