1:24 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारने का आरोप

मुहम्मद मई गांव में खेत की रखवाली कर रहे युवक को आधा दर्जन लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप, पुलिस ने घटना बताई संदिग्ध

बदायूँ जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद मई गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक पर बुधवार को शाम 8 बजे करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगा है। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक ने बताया कि आरोपियों से पहले से ही मुकदमा बाजी चल रही है और रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।इस मामले में इंस्पेक्टर बिसौली ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस फायरिंग की सच्चाई जानने में जुटी हुई है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस