4:42 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

लगभग हम सभी को- Chaudhary Sahiba

Chaudhary Sahiba

लगभग हम सभी को
एक दूसरा व्यक्ति चाहिए होता है
जिसके सामने बाँट सकें
हम अपने सबसे निजी दुःख
बिना इस डर के कि
उसके मन में बनी हमारी सुखद प्रतिमा को कोई नुकसान पहुँचेगा
शायद सबको नहीं मिलता ये दूसरा व्यक्ति
पर हम सभी शायद बन सकते हैं किसी के जीवन का ये दूसरा व्यक्ति

Radhey Radhey

विज्ञापन एक्सप्रेस