Mona (संप्रेषण)
सांझ
अक्सर यादें लेकर आती हैं,
बीते कल की
बीते पल की
बिछड़े मौसम की
बिछड़े हमदम की
हम अक्सर उन बातों को याद करके उन्हें खुद में महसूस करते हैं और उन यादों को जीवंत करते हैं, जिनको कभी हमने जीया था।
वो भी क्या जमाने थे !
हमारी मोहब्बत अक्सर हमारे अधूरेपन को पूरा करती है, शायद इसी लिए बिछड़ने के बाद भी मुझमे कुछ न कुछ छूट जाते हैं। ये वहम भी हो सकती है।
कभी कभी प्रेम हमारे पवित्रता की परीक्षा लेती है। शायद इसी लिए सच्चे प्रेम में भी कभी कभी बिखराव हो जाती है। लेकिन यदि प्रेम सच्चा हो तो फिर हम एक हो जाते हैं।
बहुत लोगों ने प्रेम किया, बिछड़े, फिर एक हुए और आज एक सफल वैवाहिक जीवन का आनन्द ले रहे हैं।
इसीलिए, प्रेमी, सच्चे प्रेमी को निराश नहीं होनी चाहिये। कहते हैं ना;
उड़ के जाने दे परिंदों को आसमान में,
यदि तेरे होंगे तो लौट आएंगे. . .
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
