9:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आँखों में सब्र – Piyano

Piyano

आँखों में सब्र था
एक ऐसा सब्र जिसे मैं शब्दों में कह नहीं पा रही थी
हम खामोश बैठे थे
चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी
और मेरी नज़रों में एक साहस
जो बिना कुछ कहे सीधे दिल में उतर गया
तभी समझ आया
कि मोहब्बत सिर्फ़ बोलकर नहीं जताई जाती
बल्कि महसूस करके जी जाती है
मैंने बस उसे देखा…
और पता नहीं क्या हुआ
वो एहसास शब्दों के पार, धड़कनों और खामोशी में बस गया
वो दिल का वही संगीत था
जो दुनिया की हर आवाज़ से अलग
सिर्फ़ हमारे लिए था
उस दिन पहली बार बात हुई थी
और ऐसा लगा जैसे हम हर पल से परिचित हों
धीरे यह एहसास बनता गया
और अब हर चीज़ मुझे उसकी याद दिलाती है
पता नहीं ये क्या है
इश्क़ है, मोहब्बत है,प्यार है प्रेम है…
या बस वह सुकून है
जो बिना कुछ कहे, बिना कुछ बोले
मेरे भीतर बस गया है
बहुत सी बातें हो गईं
और पता ही नहीं चला
ऐसा लग रहा था जैसे कोई सपना हो
और जब आँख खुली
तो समझ आया
ये सच में सच है
उससे मिलने की तड़प रहती है, हर रोज़
सब्र करती हूँ, सिमटती हूँ
कि कभी किसी न किसी बहाने
मुलाक़ात हो जाए
और मैं बस इतना कह सकूँ
आओ, मुझे गले से लगा लो
एक बार बस
और मैं कह दूँ
मुझे तुमसे प्यार है
वो वाला,जो बहुत गहरा है
जिसकी न कोई शुरुआत है
न कोई अंत
पता नहीं ये कौन सा एहसास है
वो क्यों मिला?
मेरी दुनिया में क्यों आया?
किस लिए आया?
शायद… बस यूँ ही
अब काम पर जाने का समय हो गया है
चलती हूँ।
फिर कभी इस कहानी को पूरा करेंगे♥️♥️❣️❣️🌹🌹

विज्ञापन एक्सप्रेस