8:10 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

चार धाम यात्रा: बरेली मंडल से हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी तेज, बिनावर में बनेगा हेलीपैड

चार धाम यात्रा: बरेली मंडल से हेलीकॉप्टर सेवा की तैयारी तेज, बिनावर में बनेगा हेलीपैड

चार धाम यात्रा के लिए बरेली मंडल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को लेकर यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच लगातार मंथन चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के पास बिनावर में हेलीपैड विकसित करने की तैयारी है, जिससे रुहेलखंड के साथ-साथ मेरठ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को भी लाभ मिल सकेगा।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार से कई दौर की वार्ता हो चुकी है और नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस सेवा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डबल इंजन हेलीकॉप्टर चलाने की योजना है, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु भी आसानी से चार धाम यात्रा कर सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस