8:06 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पंचमुखी मंदिर के वार्षिकोत्सव का श्रीरामचरित मानस पाठ से शुभारंभ

भाजपा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने श्रृद्धालुओं संग की पूजा-अर्चना।

उझानी-बदांयू 29 जनवरी।

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम समिति के 29 वें वार्षिकोत्सव का आज भाजपा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने पूजा-अर्चना व आरती कर श्री रामचरित मानस पाठ के साथ शुभारंभ कर दिया।

मंदिर परिसर में तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में आज दोपहर श्री रामचरितमानस पाठ का आगाज हुआ, पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण कर पूजा-पाठ कराकर बजरंगबली के दरबार की आरती कराई।

प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कल पाठ के समापन के पश्चात हवन-पूजन किया जाऐगा, पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की महाआरती के बाद अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय सर्राफ, सुनील सचदेवा बिट्टू, जितेन्द्र अरोरा उर्फ जीतू, संजय मित्तल सर्राफ,शुभम् अग्रवाल, नितिन साहू, सहित दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस