7:45 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

क्रोध का शमन करें- Mona

Mona (संप्रेषण)
@charamshukh
“क्रोध का शमन करें”

#गद्यांश_संप्रेषण 27
पठन समय केवल दो मिनट

ऋषि मुनियों एवं हमारे पूर्वजों के अनुभवों से यह सिद्ध हुआ है कि क्रोध ऐसी अग्नि है जो हमारे मन को जलाकर जीवन के सार को नष्ट कर देती है।

हम सब भली भांति जानते हैं कि मुर्दे को जब अग्नि पर लेटाया जाता है तो उसे अग्नि का दहन अनुभव नहीं होता परंतु कितने आश्चर्य की बात है कि जीवित मनुष्य अपनी घोर अज्ञानता में स्वयं को बार-बार क्रोध की चिता पर बैठ जलता है।

क्रोध कर वह स्वयं को एवं दूसरों को दुखी करता है। फिर बड़े अभिमान से कहता है कि मैं फलां-फलां मनुष्य का दिमाग ठिकाने लगा दिया। मैंने उसका अभिमान चकनाचूर कर दिया। मैंने उसके होश ही उड़ा दिए है। मैंने उसे मजा चखा दिया।

ऐसी बड़ी-बड़ी डींगें मारने वाले की बातों से इतना तो अवश्य सिद्ध होता है कि जो व्यक्ति क्रोध के वशीभूत होकर अपना दिमाग बे-ठिकाने कर जीवन का आनंद करवा देता है, भला वह किसी के होश क्या उड़ाएगा? क्योंकि उसके लिए तो पहले उसे स्वयं होश में आना पड़ेगा। ऐसे लोगों के दर्शन प्रायः ऐसे ही होते हैं।

क्रोध के आवेग में कई बार ऐसे लोग अपने कपड़े फाड़ने लगते हैं और अपने बाल नोचने लगते हैं। अपने ऐसे अत्यंत हिंसक व्यवहार के कारण वे स्वयं भी दुखी होते हैं और दूसरों को भी दुखी करते हैं।

संसार में अनेक लोग का यह कहना है कि लोग हमारी बात सीधी और सरल तरीके से मानते ही नहीं है इसलिए ना चाहते हुए भी हमें क्रोध का सहारा लेना पड़ता है।

यदि हम सचमुच अपने जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो हमें क्रोध की आग को बूझाकर प्रेम की गंगा बहनी चाहिए।

कहा गया है कि जो व्यक्ति दूसरों को जो कुछ दान करता है उसे दानी कहा जाता है और जो व्यक्ति समझदार नहीं होता उसे नादान कहा जाता है। परंतु परमात्मा कहते हैं कि जो व्यक्ति क्रोध का शमन नहीं करता, वही सच्ची अर्थों में नादान है। इसलिए ऐसे व्यक्ति का कल्याण नहीं हो पाता।

तो, यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं एवं अपने जीवन में सुख शांति की कामना रखते हैं तो क्रोध का शमन करें और क्रोध रूपी ग्रहण से अपने आप को मुक्त करें।

पूरा पढ़ने के लिए आपको बहुत शुक्रिया और आपके लिए खूब शुभकामनाएं।

यदि
आपको सचमुच
लेख विचारोत्तेजक,
प्रासंगिक औऱ
अनुकरणीय लगी
तो
Like,
Repost,
Comment

…. छोड़िए ये सब क्या करेंगे 😊

प्रेम, शांति और मोक्ष :: जीवन की आशा

विज्ञापन एक्सप्रेस