ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान दिया था। ममता कुलकर्णी ने कहा था कि 10 में से 9 महामंडलेश्वर झूठे हैं और अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी हैं। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अखाड़े के पदाधिकारियों से बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि ममता कुलकर्णी का अब किन्नर अखाड़े से कोई संबंध नहीं रहेगा।
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने भी ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं करने के कारण पद से हटाया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
