8:51 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन दिन पर गांधी पार्क के “गांधी उद्यान” में महिला पतंजलि योग समिति, बदायूं के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस धूम – धाम से मनाया गया।
ज़िला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने गणतंत्र दिवस के वारे में बताते हुए कहा कि 1950 में आज ही के दिन भारत में संविधान लागू किया गया। संविधान के अनुसार लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्ष एवं गणतांत्रिक व्यव्स्था को अंगीकार किया।
अनवी एवं गुड़िया ने नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूं देश भक्ति गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने “हम होंगें कामयाव एक दिन’ गाने को गाया।
आज के कार्यक्रम में रीता, मंजू गुप्ता, रश्मि, अंजू, ज्योति, मुनान वर्मा, कंचन, सीमा रस्तोगी, सीमा वैश्य, पंकज, राजीव, रवीन्द्र वार्ष्णेय, रिशी वर्मा, गजेंद्र गुप्ता, मनन गुप्ता, अमर पाल, देवेंद्र वैश्य आदि ने सहभागिता की ।

विज्ञापन एक्सप्रेस