9:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिनावर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

पति से मोबाइल पर हुआ झगड़ा।

बदांयू 23 जनवरी।

बदायूं के थाना बिनावर के गांव अमृत पुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान भुवनेश्वरी 22 पत्नी रामअवतार के रूप में हुई है, जो बजीरगंज थाने के गांव पुन्नापुर के सुरेश की बेटी थी।

भुवनेश्वरी की शादी बिनावर थाना क्षेत्र के अमृत पुर गांव निवासी रामवतार के साथ हुई थी।

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति से फोन पर हुए झगड़े और गालीगलौज से क्षुब्ध होकर भुवनेश्वरी ने जहर खाकर जान दे दी। पति इस समय चेन्नई में काम कर रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस