11:03 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आगोश मे – Ravina Mishra

Ravina Mishra🧚‍♀️

आगोश मे ले लो तुम मुझे इस कदर,
हवाओ ने घेरा हो जैसे हमें।
करों प्यार फिर तुम ऐसे झूमकर,
भवर मे घिरा हो जैसे कोई डूबकर।

उतरने न दो तुम नशा प्यार का,
खुमारी में यूं ही ढल जाए दिन।
अम्बर पर छा रही हो घटा जिस तरह,
आगोश मे ले लो तुम मुझे उस तरह।

विज्ञापन एक्सप्रेस