बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
पचास वर्ष ंके मेरी पत्रकारिता के जीवन में जनपद से बाहर के रहने वाले तमाम साथी बदायूं में समाचार पत्रों के प्रभारी बन कर आए और अपने संस्थान के प्रति निष्ठावान होकर कार्य किया परंतु अमरोहा से बदायूं में स्थानांतरित होकर बदायूं में हिंदुस्तान के प्रभारी बने शैलेन्द्र ने संस्थान के हित के साथ जनपद के बारे में जो चिंता की वह सबसे प्रथक रही। चाहे सम्बन्ध निभाने की बात हो अथवा जनपद के विकास को लेकर रूपरेखा बनाने की बात हो उससे कभी समझौता नहीं किया और ना कभी पत्रकारिता के सम्मान में कोई आंच आने दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
