घरेलू संसाधनों की दुनियां में श्रीजी इण्टर प्राइजेज के माध्यम से हुआ गृहणियों के प्रवेश की पहल।
घरेलु संसाधनों की प्रयोगकर्ता गृहणियों को समर्पित श्रीजी इण्टरप्राइजेज के माध्यम से आज के आधुनिक दौर का आरम्भ स्थानीय टिकैटगंज चौराहे पर शोरूम का भव्य शुभारम्भ हुआ।
श्रीमती तनु सक्सेना एवं शिल्पी सक्सेना ने व्यवसाय क्षेत्र में गृहणियों की सहभागिता दर्ज कराते हुए, जनपद की गृहणियों को समर्पित किया।
शोरूम का उद्घाटन नारी शक्ति ने फीता काटकर किया।
घरेलु उपकरणों की श्रृंखला में एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, फ्रीज़, एल.ई.डी. टीवी, वाटर डिस्पेन्शर, इलेक्ट्रिकल केतली माइक्रो वेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर, मिक्सर ज्यूसर, रूम हीटर, इलेक्ट्रिक गीजर, गैस गीजर, इंडेक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिकल प्रेस, सीलिंग पंखे, एयर प्यूरिफायर, मोबाइल फोन एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया गया।
शोरूम के सह प्रोपराइटर प्रभांशु सक्सेना और शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि आधुनिक संसाधनों की सहज और सुलभ सुविधाएं, प्री सर्विस और पोस्ट सर्विसेज उपलब्ध कराये के लिए श्रीजी इण्टर प्राइजेज परिवार कटिवद्ध है।
शुभारम्भ के समय शहर के तमाम सम्मानित नागरिक सहित अशोक कुमार सक्सेना, राकेश कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, हिमांशु सक्सेना, यदुवीर शरन सक्सेना, राजकुमार जौहरी, रतन प्रकाश सक्सेना, विकास जौहरी, पंकज सक्सेना, मोहित सक्सेना, शशांक सक्सेना,कामिनी सक्सेना, नीलम जौहरी, यशी सक्सेना, सुषमा सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
शोरूम के पहले दिन तमाम लोगों ने जमकर खरीदारी कर शुभकामनायें प्रेषित की। मिष्ठान एवं उपहार वितरण कर श्रीमती तनु सक्सेना एवं शिल्पी सक्सेना ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
