6:13 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू- फरवरी से राशन वितरण में बदलाव गेंहू ज्यादा तो चावल मिलेगा कम

बदांयू 15 जनवरी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2026 से राशन वितरण में बदलाव किया है, जिसके तहत कुछ जिलों में गेहूं की मात्रा बढ़ाई गई है। बरेली मंडल के चारों जिले बरेली, शाहजहांपुर, बदांयू, पीलीभीत में चावल की मात्रा कम की गई है। यह बदलाव खाद्य विभाग के आदेशानुसार अनुसार किया गया है।

अगले माह से अंत्योदय कार्डधारकों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मिलेगा।
वही पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मिलेगा।
वितरण की कुल सीमा पात्र गृहस्थी के लिए 5 किग्रा प्रति यूनिट और अंत्योदय के लिए 35 किग्रा प्रति कार्ड ही रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस