धनु राशि से मीन राशि तक जाने अपने वार्षिक राशिफल 2026 क्या कहेंगे सितारे—–
धनु वार्षिक राशिफल 2026
धनु राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि में चतुर्थ भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में तृतीय भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि में सप्तम भाव में रहेगे तथा 2 जून को कर्क राशि में अष्टम भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि में नवम भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
वर्ष की शुरुआत छात्र-छात्राओं के लिए शुभ रहेगा, सप्तम भाव में स्थित बृहस्पति के प्रभाव से आप अपने व्यवसाय में सुधार करेंगे,आपको अपने कार्य क्षेत्र में मित्रों, सहकर्मियों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, 02 जून के बाद आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए कोई नया व्यवसाय शुरू न करें, पहले से चल रहे व्यवसाय को ही चलाना उचित रहेगा, आठवें भाव में बृहस्पति का होना व्यवसाय में आने वाली बाधाओं की ओर इशारा करता है।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव में स्थित बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे, आपका लव लाइफ बेहद सुखद रहेगा, अगर आप अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह विवाह संपन्न हो सकता है, 2 जून के बाद समय थोड़ प्रतिकूल हो जाएगा, चतुर्थ भाव में स्थित शनि आपके परिवार में कलह का कारण बन सकते हैं, वर्ष की शुरुआत संतान के लिए अनुकूल रहेगा, रोमांस में उत्साह रहेगा. यात्रा के दौरान नए प्रेम के अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य-
यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है, आपको मौसम जनित बीमारियां प्रभावित करेगी, 2 जून के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए शुभ नहीं रहेगा, अष्टम भाव में जल तत्व राशि में स्थित बृहस्पति कफ, पाचन तंत्र या पेट से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जून के बाद बच्चे की खराब सेहत आपको परेशान करेगी, हालांकि 31 अक्टूबर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा।
मकर वार्षिक राशिफल 2026
मकर राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि में तृतीय भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में प्रथम भाव में गोचर करेंगे, शनि पूरे वर्ष मीन राशि में रहेंगे, राहु 5 दिसंबर 2026 को कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे, देव गुरु बृहस्पति मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे, शुक्रदेव 13 जनवरी 2026 से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 फरवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, शुक्रदेव वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, आप व्यवसाय में तरक्की करेंगे, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, वर्ष का पहला महीना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, इस वर्ष आपके पास धन आएगा और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, घर की संपति में वृद्धि के योग है, लेकिन इस संबंध में विवाद भी हो सकता है।
रिलेशनशिप-
यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा, आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे, आप विवाहित है तो हर परिस्थिति में आपके जीवनसाथी की समझदारी देखने को मिलेगी, आपका लव लाइफ रोमांचक रहेगा, अगर आप अपने लव पार्टनर को अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, इस वर्ष अपने प्रेमी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी, आप दोनों एक दूसरे की संगति का भरपूर आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य-
यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अनुकूल नहीं है, इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं, जैसे नेत्र विकार, अनिद्रा की समस्या, जोड़ों का दर्द, पेट से संबंधित रोग होने के योग बनेंगे, इस समय आपको कमजोरी महसूस हो सकती है. काम करते हुए भी आपको थकान महसूस होगी, आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, इसके अलावा मन में किसी तरह की बेचैनी संभव है।
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में प्रथम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में बारहवे भाव में गोचर करेंगे, 5 दिसंबर 2026 तक राहु कुंभ में और केतु सिंह में रहेंगे, कुंभ राशि के नवम भाव के स्वामी मंगलदेव 16 जनवरी से 23 फरवरी तक उच्च स्थिति में रहेंगे, देव गुरु बृहस्पति 2 जून 2026 तक आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, इसके बाद छठे भाव में गोचर करेंगे, शुक्रदेव वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा, इस वर्ष आर्थिक लाभ के योग हैं, आपके पास धन आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापार में लाभ होगा, यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे, जब वे कड़ी मेहनत करेंगे, इस वर्ष भाग्य आपका साथ कम देगा, अगर आप बैंक से लोन लेना चाहेंगे तो आसानी से मिल जाएगी, जून के बाद व्यापार में विस्तार के योग है।
रिलेशनशिप-
इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा, मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान अपने प्यार पर भरोसा रखें, इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ उलझन रहेगी, आपके प्रेम विवाह के योग हैं, अगर आप अपने प्रेम संबंध को विवाह संबंध में बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा, प्रेम में स्वतंत्रता की भावना रहेगी, नई दोस्ती और रोमांटिक मुलाकातें संभव हैं।
स्वास्थ्य-
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा, आप स्वस्थ रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, आपमें जोश, उत्साह के साथ साहस बढ़ेगा, जिससे आप बड़े से बड़े काम करने में सफल होंगे, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोटिल होने के योग है, पूरे साल आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे, जिसका आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मीन वार्षिक राशिफल 2026
मीन राशि:
साल 2026 में शनि मीन राशि में में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में बारहवें भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, देव गुरु बृहस्पति वर्ष के पहले भाग में आपके चौथे भाव में रहेंगे, राहु साल 2026 के अंत में कुंभ से मकर में गोचर करेंगे, वहीं ग्रहों के सेनापति मंगलदेव वर्ष के शुरुआती महीनों में उच्च स्थिति में रहेंगे, शुक्र देव वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, आप व्यवसाय में तरक्की करेंगे, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलेंगे, छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, वर्ष का पहला महीना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, इस वर्ष आपके पास धन आएगा और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, घर की संपति में वृद्धि के योग है, लेकिन इस संबंध में विवाद भी हो सकता है।
रिलेशनशिप-
साल की शुरुआत में कुछ तनाव और मतभेद हो सकते हैं, परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और समर्पण की कमी होगी, गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी, 2 जून के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य-
साल 2026 में जून तक आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे, मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान करेगी, हल्की थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है, 2 जून के बाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. उस समय आपके स्वास्थ्य में स्वाभाविक सुधार होगा, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा।
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
