2:15 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

महिला को बेहोश कर ठगों ने उड़ाई ज्वेलरी, ठग गिरोह सक्रिय

बदायूं: महिला को बेहोश कर ठगों ने उड़ाई ज्वेलरी, ठग गिरोह सक्रिय
बदायूं में ठग गिरोह ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को गांधी ग्राउंड के पास दो युवकों ने महिला जयवंती को नशीला रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और गले की सोने की चेन व कुंडल लेकर फरार हो गए।

पीड़िता जिला अस्पताल से लौट रही थीं, जब आरोपियों ने उन्हें थैला पकड़ाने के बहाने बेहोश कर दिया। होश में आने पर उनके पास सिर्फ गत्ते से भरा थैला मिला।

यह घटना लगातार दूसरे दिन सामने आई है, जिससे क्षेत्र में ठग गिरोह की सक्रियता का संकेत मिल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस