2:15 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सूरज भारती बने बिल्सी के लेखपाल

बिल्सी शुक्रवार को बिल्सी उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने तहसील के 25 लेखपालों के कार्य क्षेत्र इधर-उधर कर दिए। इस बदलाव से जो लेखपाल लंबे समय से तैनात थे उन्हें नए क्षेत्र दिए गए हैं। बिल्सी नगर क्षेत्र से लेखपाल हरिओम सिंह को उघेती भेजा गया है इसके साथ ही सूरज भारती को बिल्सी नगर क्षेत्र का लेखपाल बनाया गया है। रामपाल मौर्य को सिमर्राभोजपुर, प्रेमपाल को पुरदलपुर ,विजेंद्र पाल को बेहटाजवी, सुभाष चंद्र को लश्करपुर ओइया, प्रदीप कुमार को अहमदनगर असौली, संजय कुमार सिंह को सराय बघौली पर तैनाती दी गई है। इसी के साथ कुछ लेखपालों को अतिरिक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी भी सौंप गई है।
बिल्सी उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि जनहित में और कुछ प्रशासनिक नियम कानून होते हैं, उनके तहत हमने अपनी तहसील में 25 लेखपालों का कार्य क्षेत्र का बदलाव किया है, लेखपाल काफी समय से एक जगह पर हैं तो उसकी भी शिकायत कम हो जाएंगे और लेखपालों को भी एक फ्रेश क्षेत्र मिलेगा ,जहां वह अपना काम कर सकते हैं बिना किसी रोक टोक के।

विज्ञापन एक्सप्रेस