मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी पति की लाश को कार में रखकर दो दिन तक इधर-उधर घूमते रहे।
इसके बाद शव को उत्तराखंड के कोटद्वार के जंगलों में फेंक दिया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
