गोवा स्थापना दिवस (30 मई)
प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस मनाता है. यह दिवस गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 1987 में इसी दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। भारत के आजाद होने के 14 साल बाद तक भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा। 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था। इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को गोवा में मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com