3:35 am Sunday , 15 June 2025
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए गये सराहनीय कार्य की एसएसपी बदायूँ ने की प्रसंशा

थाना अध्यक्ष कुंवरगाँव ने भी महिला कांस्टेबल का बढाया उत्साह

कुंवरगांव संवाददाता

शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (वर्ष 2024) अभियान के दौरान थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ पर नियुक्त म०हे0का0 मीना देवी व म०हे0का0 रूचि मिश्रा द्वारा अपनी बीट में जाकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओ व बालिकाओ के कल्याणार्थ प्रचलित योजनाओ व महिला सुरक्षा/सशक्तितरण की जानकारी दी गई एवं उनको जागरुक करने का कार्य किया गया। जिसके लिए म०हे0का0 मीना देवी व म०हे0का0 रूचि मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तो वहीं
महिला कर्मचारीगणो द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के फलस्वरूप थानाध्यक्ष महोदय थाना कुंवरगाँव द्वारा दोनो महिला कर्मचारीगणो को उचित इनाम देकर कार्य के प्रति उत्सावर्धन किया गया।
रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

error: Content is protected !!