5:18 am Monday , 9 June 2025
BREAKING NEWS

हाइवे पर बाइक सवार को किसान को रौंदा, मौके पर हुई मौत

हाइवे पर बाइक सवार को किसान को रौंदा, मौके पर हुई मौत

कछला गंगा घाट से स्नान करके शाम को लौट रहा था मृतक

बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाइवे पर स्थित रफीनगर के पास बीती रविवार की रात एक बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। आज सोमवार की सुबह कुछ टेंप चालकों ने सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। जिसके बाद थाना मुजरिया पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव रफीनगर निवासी किसान अमरपाल (34) पुत्र हुकुम सिंह बीते दिन रविवार को अपनी बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला गया था। देर शाम वह कछला से वापस लौट रहा था। तभी हाइवे पर स्थित गांव रफीनगर और लहरा की पुलिया के मध्य किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक को रौंद दिया। जिससे अमरपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। उसकी बाइक और वह सड़क किनारे गिर गया। रात के अंधेरे में किसी ने उसे नहीं देखा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह हाइवे पर चलने वाले टेंपू चालकों ने अमरपाल और उसकी बाइक पड़ा देखा, तो उन्होंने इसकी गांव के लोगों को दी। जिसके बाद हादसे की सूचना थाना मुजरिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही परिवार में कोहराम मच गया है।

error: Content is protected !!