जिलाधिकारी महोदया, बदायूँ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 02.12.2024 से 07.12.2024 तक नगर पालिका परिषद बिसौली मे लेबर अड्डा कौआ टोला निकट कुआं पर एवं दिनांक 09.12.2024 से 14.12.2024 तक नगर पालिका परिषद बिल्सी मे लेबर अड्डा अटल चौक पर, नगर पालिका परिषद दातागंज मे लेबर अड्डा रविवार बाजार पर दिनांक 16.12.2024 से 21.12.2024 तक, नगर पालिका परिषद ककराला मेे लेबर अड्डा पश्चिम पुल पर 23.12.2024 से 28.12.2024 तक, नगर पालिका परिषद सहसवान में लेबर अड्डा मो0 शहवाजपुर पर दिनांक 02.01.2025 से 08.01.2025 तक निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु कैम्पों को आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 06.12.2024 को लेबर अड्डा कौआ टोला बिसौली में श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में श्रमिकों को पंजीयन व नवीनीकरण की जानकारी दी गयी तथा बोर्ड, द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिये संचालित योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की भी जानकारी दी गयी। बिसौली में दिनांक 02.12.2024 से 07.12.2024 तक कैम्प का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। लेबर अड्डे पर उपस्थित होने वाले श्रमिक उपरोक्त तिथियों में प्रातः 7ः00 बजे से 9ः00 बजे के मध्य अपना पंजीयन मौके पर ही करा सकते हैं। पंजीयन हेतु श्रमिक का स्वयं का आधार कार्ड एवं परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा रू0-40/- पंजीयन शुल्क एवं बैंक पासबुक तथा मोबाइल न0 पंजीयन ओ0टी0पी0 के लिये की आवश्यकता है। पंजीयन के उपरान्त पात्रतानुसार निर्माण श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
