9:21 pm Wednesday , 4 June 2025
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

बदायूं
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बुधवाई गांव के रहने वाले 33 वर्षीय सुदेश राठौर पुत्र अमर सिंह flipcard में नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम को वह बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। तभी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पड़ौआ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार सुदेश राठौर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुदेश राठौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रैफर कर दिया गया। बरेली में उनकी मौत हो गई। तो परिजन लगभग 12.40 बजे रात उसके शव को जिला अस्पताल ले आए और जिला अस्पताल की मोर्चरी में उसके शव को रखवा दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।शनिवार आज सुदेश राठौर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

error: Content is protected !!