इस्लामनगर : कस्बे के तिरंगा चोक राष्ट्रीय राजमार्ग रोड स्थित वाल्मीकी श्मशान भूमि को लेकर शुक्रवार को दसवें दिन भी वाल्मीक समाज के पुरुष-महिलाएं काम बंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी कर बिरोध जताया। श्मशान भूमि को लेकर वाल्मीक समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को सड़कों पर उतर कर भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलुस निकाला। वाल्मीकी श्मशान भूमि में भू-माफियाओं द्वारा दिवार लगा कर कब्जा करने पर वाल्मीकी समाज के लोग 10 दिन से काम बंद हड़ताल करके अनिश्चितकालीन काम बंद धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। काम बंद ह्ड़ताल से कस्बे में कूड़ा-करकट सड़ कर बदबू छोड़ रहा है। कूड़ा-करकट सड़ने से महामारी फैलने की सम्भावना बनी हुई है। कस्बे के वाल्मीकी मंदिर से वाल्मीकी समाज की महिलाओं ने भू-माफियाओं के खिलाफ सड़कों पर उतर कर नारेबाजी करते हुए जलूल निकालते हुए वाल्मीकी श्मशान भूमि पर धरनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठ कर सहभागिता की। इस दौरान गीता कुमारी, सुमन, शाालिन, पुष्पा देवी, शकुन्तला, चन्दा देवी, शारदा, रामवेटी सहित आदि महिलाएं सहित धरने पर सुरज, गगन, सौरभ, कुन्नू, अरूण, नीरज, दिनेश, वेटनीश लाल, सुमित सहित वाल्मीकी समाज के लोग मौजूद थे।
जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर
