आज 20 अगस्त 2024 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 80वी जयंती कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मनाई गई और श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री राजीव गांधी जी ने हमेशा राष्ट्रीय हित के लिए काम किए। उन्होंने गरीब और कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक कार्यों में सदा आगे रहे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं को केंद्रीय भूमिका के लिए कठिन प्रयास किया। यह दिन हमें प्रेरणा देता रहेगा कि हम सब श्री राजीव गांधी जी के आदर्श पर समर्पित रहे। और हम सब मिलकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूती से आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मीना शाक्या सैनी और उपाध्यक्ष कुमकुम शाक्य ने बच्चों को फल और पैन दिए। और इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम मूर्ति मौजूद रही और सचिव मीना शाक्य और राम बेटी एवं अन्य महिलाएं शामिल रही। महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मीना शाक्या सैनी वजीरगंज बदायूं पश्चिमी
