3:25 am Sunday , 15 June 2025
BREAKING NEWS

दातागंज – डॉक्टर शिवम गुप्ता ने इंसानियत की मिसाल पेश की

दातागंज – लोग कहते हैं कि दुनिया मतलबी हो गई है। इंसानियत मर गई है। ये जुमले आज की दुनिया में आम हो चले हैं। लेकिन हिंदुस्तान एक ऐसा मुल्क है। जिसमें इंसानियत आज भी जिंदा है और यहां की इंसानियत की मिसालें अन्य मुल्कों में दी जाती हैं।
एक ऐसी ही इंसानियत को बुलंद करने वाली कहानी या कहें हकीकत दातागंज कस्बे से प्रकाश में आई है।
दातागंज नगर निवासी डॉक्टर शिवम गुप्ता ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को न सिर्फ इलाज के लिए भेजा बल्कि उसकी मौत के बाद उसका अपने हाथों ने अंतिम संस्कार भी किया।
दातागंज नगर में लंबे समय से एक मानसिक बीमार व्यक्ति रहता आ रहा था। किन्हीं कारणवश उस मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के पैर में चोट लग गई। धीरे धीरे चोट ने पैर को गला दिया और उसमें कीड़े पड़ गए। मानसिक विक्षिप्त दर्द के कारण चीख रहा था।अचानक डॉक्टर शिवम गुप्ता की उस पर नजर पड़ गई। डॉक्टर शिवम गुप्ता ने इंसानियत का परिचय देते हुए एंबुलेंस के जरिए बदायूं अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं डॉक्टर शिवम गुप्ता स्वयं भी उसके साथ गए और बदायूं जिला अस्पताल में बीमार विक्षिप्त का इलाज करवाया। हालांकि उसकी हालत ज्यादा खराब थी। डॉक्टरों ने उसे ठीक करने की तमाम कोशिशें की। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।
उसका पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर शिवम गुप्ता ने यहां पर भी एक और इंसानियत पेश करते हुए मानसिक विक्षिप्त के शव को दातागंज ले आए। मृतक व्यक्ति हिंदू धर्म से था। इसलिए डॉक्टर शिवम गुप्ता ने बकायदा उसका हिंदू रीति रिवाज से अपने हाथों से क्रियाक्रम किया। शिवम गुप्ता की इंसानियत के सभी नगरवासी कायल हैं और शिवम गुप्ता द्वारा निभाई गई इंसानियत की मिसाल की चर्चा हर तरफ हो रही है।

error: Content is protected !!