बिल्सी से पूर्णागिरि रवाना हुआ भक्तों का जत्था
बिल्सी। मंगलवार की रात नगर से पूर्णागिरी मां के दर्शन के लिए करीब सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक जत्था दो बसों से रवाना हुआ। नगर से हर साल की तरह इस बार भी पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त बस से रवाना हुए। मां के दर्शन के लिए रवाना होने से पूर्व भक्त जमकर देवी गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए। माता रानी के भक्त दिनेश चंद्र हनी ने बताया कि सभी भक्त पहले पूर्णागिरि देवी मंदिर पर पंहुच कर माता रानी के दर्शन करेगें। उसके बाद भक्तों द्वारा गरीब लोगों के लिए वहां एक भंडारा भी आयोजित कराया जाएगा। उसके बाद जत्था बिल्सी के लिए वापस लौटेगा।