8:12 pm Sunday , 25 May 2025
BREAKING NEWS

दातागंज विधायक के भाई ने लगाया जनता दरबार

दातागंज विधायक के भाई ने लगाया जनता दरबार: सुनी समस्याएं, समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को मिलाया फोन,
अभिषेक वर्मा
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के छोटे भाई भाजपा नेता दातागंज विधानसभा 117 के कार्यालय प्रमुख अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया एडवोकेट ने दिन गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते दिखे। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए लोगों ने कार्यालय प्रमुख के समक्ष निजी व सार्वजनिक समस्याओं को रख कर उसके निस्तारण की मांग की। कार्यालय प्रमुख ने जनहित से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। वही हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर कार्यालय प्रमुख ने बताया कि जनता की समस्या का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनता दरबार लगाने का उद्देश्य भी लोगों की समस्या का समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्ट अधिकारी अपनी खैर न समझे।

error: Content is protected !!