1:06 pm Thursday , 22 May 2025
BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में विधायक महेश चंद्र गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार समिति के बने सदस्य


उझानी बदायूं 14 जनवरी 2024।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय बैठक अलीगढ़ में संपन्न हुई।
बदायूं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक अलीगढ़ क्लार्क इन होटल पर संपन्न हुई। बैठक में अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ,राष्ट्रीय महामंत्री राजीव मित्तल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष डा.नीरज वोरा विधायक ,प्रदेश प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ,महेश चंद्र गुप्ता विधायक बदायूं ,रमेश जायसवाल विधायक मुगलसराय,संजीव अग्रवाल विधायक बरेली, मुक्ता वार्ष्णेय विधायक अलीगढ,रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड,पुरोषत्तम खंडेलवाल विधायक आगरा , विमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग बोर्ड, मिथेलश अग्रवाल महिला अध्यक्ष,अमित वार्ष्णेय युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि का मार्गदर्शन प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों को मिला साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को विशेष जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित किया ।
राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संघे शक्ति कलयुगे का अर्थ बताते हुए कहा कि संगठन को संगठित करके ही हम अपने समाज का मन सम्मान सुरक्षित कर किसी कार्य को अंजाम तक पहुंचा सकते है

बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगा कर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को विशेष जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सलाहकार समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन गुप्ता एवं केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के नेतृत्व में सदस्य मनोनित किया इनके इस मनोनयन में वैश्य समाज में खुशी की लहर है । नगर विधायक ने समाज को नई दिशा देने की लिए उक्त जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया ।
बदायूं जनपद की ओर से विनय गुप्ता अवधेश गुप्ता ने बैठक में प्रतिभाग किया। राजेश वार्ष्णेय एमके