उ.प्र. राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद शाखा बदायूं का अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह सहायक कोषाधिकारी राजीव कुमार व अकरम हुसैन (लेखाकार) द्वारा सम्पन्न कराया गया।
सुजान सिंह राठौर महामंत्री, गुलाब सिंह राठौर कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डी.के. अग्रवाल उपाध्यक्ष, कवि महेश मित्र उपाध्यक्ष , हरि ओम वर्मा मंत्री, रविंद्र मोहन सक्सेना उपाध्यक्ष, राधेश्याम संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह यादव उपाध्यक्ष ग्यादीन मौर्य लेखा परीक्षक, हाकिम सिंह उपाध्यक्ष को बनाया गया ।
परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव “शिशु” को पगड़ी पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया। सभी को शपथ ग्रहण कराई गई। कवि महेश मित्र ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई पत्र भेंट किया।
साहित्यकार अशोक खुराना ने प्यारे सिंह यादव शिशु को काव्यात्मक शुभकामनाएँ देते हुए पढ़ा-
प्यारे सिंह यादव बने, अध्यक्ष संस्था आज
मेरी है शुभकामना, होंय सुमंगल काज।
इनके अलावा भीमसेन सागर, सुरेश चंद्र सक्सेना आचार्य प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट एंड गाइड सीमा यादव प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्याम चंद्र गुप्ता, योगेश कुमार चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह यादव, प्यारे लाल पाल, मनसुख लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार शर्मा ने किया। अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव “शिशु” द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया|
