3:55 pm Thursday , 22 May 2025
BREAKING NEWS

प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई अपने चरम पर- धर्मेन्द्र यादव

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आयोजित की गई, बैठक में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए,संचालन अहमद परवेज़ “बबलू” ने किया।
बैठक को मुख्य अथिति के रूप में संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई अपने चरम पर है,पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए,इन प्रदेशों में भाजपा को बहुत अधिक नुकसान होता हुआ साफ दिख रहा है,वहां हुई वोटिंग से भाजपा नेताओं की नींद उड़ गयीं हैं।उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व भाजपा नेताओं के झूठ से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है।2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के हाथों का इतना मजबूत कर देगी कि बिना समाजवादी पार्टी की भागीदारी से केंद्र में कोई सरकार नही बन सकेगी।
अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट संशोधन का कार्यक्रम चल रहा है,पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक वोट बनवा ले और फर्जी वोटों को कटवा दें।2019 कि लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के षड्यंत्रों के आधार पर छल पूर्वक हमको हराया गया था परंतु इस बार पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के छल कपट का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार है।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी अपने-अपने गाँव तथा वार्ड स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करे तथा आमजनता की हर प्रकार की परेशानियों में उनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिये तैयार रहे।
इस मौके पर शेखुपुर से विधायक हिमान्शु यादव,जिलामहासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान,अशोक यादव,ओमवीर सिंह,नवाब सिंह,किशोरीलाल शाक्य,मनोहर सिंह,सतीश यादव,लताफत हुसैन,नत्थूराम कश्यप,संतोष कश्यप,मोरसिंह जाटव,अलका यादव,चंद्रकेश यादव,विजय यादव,लाल मोहम्मद अंसारी, रक्षपाल सिंह,सुनील यादव,राजेन्द्र गुरुजी,अवधेश यादव,विपिन यादव,मोहर सिंह पाल,डोरीलाल बघेल,चरन सिंह,देवेंद्र कुमार,भावेश यादव,निखिल यादव,सौरभ सक्सेना,सर्वेश यादव,ऋषिपाल सिंह,वीरेंद्र जाटव,सतेंद्र सिंह एड0,रामबाबू यादव,बादाम सिंह,ध्रुव यादव,मधु सक्सेना,मोहम्मद जावेद,शाहनवाज़ खान,इमा इजहार,फूलबानो,चंद्रपाल शाक्य,कवींद्र सक्सेना,हरिभान सिंह,सहदेव सिंह,बबिता कश्यप,रूपा यादव,रामबेटी,जया सिंह,कमलेश यादव,विनीता कश्यप,माला शर्मा,राजरानी,सबीना,नूर अफ्शा,पूनम गुप्ता,शब्बो खान,अनुपम,प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।