बदायूं, दातागंज ,26 ,नवंबर 2023 आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय राय जी के निर्देशन पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह के आवाह्न पर संविधान दिवस के अवसर पर दातागंज विधानसभा ग्राम पडांरा में आज बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिन से चल रहे पूरे जनपद में चल रहे दलित गौरव संवाद चौपाल सभा का समापन आज 26 नवंबर 26 राष्ट्रीय संविधान दिवस के दिन दातागंज विधानसभा ब्लॉक में आओ के ग्राम पडांरा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं दातागंज के पूर्व प्रत्याशी आतिफ खान के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें की उपस्थिति भाइयों से अधिकार मांग पत्र भरवा गए। इस कार्यक्रम में मुख्य बात यह रही कि राष्ट्रीय पार्टी राष्ट्र उदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पार्टी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं दातागंज विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी विधानसभा मुन्नालाल पाल ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की राष्ट्र उदय पार्टी का कांग्रेस में विलय किया। दलित गौरव संवाद चौपाल सभा के समापन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल पाल ने कहा कि मैं देश में राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी की कार्य प्रणाली को देखकर तथा जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंमकार सिंह के जुझारूपन को देखकर और विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उपाध्यक्ष आतिफ खान की प्रेरणा से आज अपनी राष्ट्र उदय पार्टी का कांग्रेस में विलय में कर रहा हूं साथ ही कांग्रेस में अपने साथियों के साथ शामिल होने की घोषणा कर रहा हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी को उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि हमें बहुत खुशी है एक राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस में विलय कर रही है और निश्चित रूप से विश्वास दिलाते हैं कि आपके आगमन से पार्टी मजबूत होगी और आपके साथियों से हमें मजबूती मिलेगी इस अवसर पर मुंबई से फोन द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की मुन्नालाल पाल से बात की और ओंमकार सिंह ने विश्वास दिलाया कि आपका पार्टी में पूरा सम्मान होगा। दलित संवाद चौपाल सभा के समापन कार्यक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान को पालन करने की शपथ ली एवं दलित 100 भाइयों से दलित गौरव सम्मान अधिकार पत्र भरवा गए इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में म्याऊं अध्यक्ष रामपाल शाक्य उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सागर नान्य पंचायत अध्यक्ष ठाकुर ओमेंद्र सिंह, शिव माथुर, जिला सचिव वीरेश यादव ,जिला सचिव राशिद अल्वी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे, एवं मुन्नालाल पाल के साथ काफी लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनकी सूची संलग्न है।
