4:10 pm Sunday , 8 June 2025
BREAKING NEWS

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा करेगा नमो कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन- केशव चौहान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा करेगा नमो कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन- केशव चौहान

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया के आगामी माह दिसंबर में भाजपा किसान मोर्चा नमो कबड्ड़ी प्रतियोगिता कराएगा जिसमें मंडल स्तर से कबड्ड़ी की टीम का चयन होकर जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी जिसमें विजयी टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। विजयी टीम को पुरस्कार का वितरण भी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जाएगा तथा

वोटर चेतना महाअभियान के निमित्त जिले की सभी मंडी समितियों में किसान मोर्चा कैम्प लगाकर किसान भाइयों के ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का काम भी करेगा। इसकी सभी कार्यकर्ताओं को चिंता करनी है तथा पूर्व में सभी मंडलों में बनी ग्राम समितियों का सत्यापन भी मोर्चा द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भी सभी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुटने का भी आह्वाहन भी किया।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गुप्ता नत्थूलाल वर्मा अभय यादव विष्णु वार्ष्णेय विकास पटेल मनोज गुप्ता योगेश मौर्य मोहित सक्सेना धीरजराज ललतेश ठाकुर योगेश शर्मा सनोज शर्मा पवन मिश्रा प्रदीप चौहान गुलशन पाराशरी आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!