उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सैयद मुनव्वर अली जू0हा0 स्कूल सोथा बदायूं में अध्ययनरत् छात्राओं तथा नगर की महिलाओं को स्वाविलम्बी तथा सुरक्षित बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खातून ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्दे्श्य महिलाओं/छात्राओं/किशोरियों को उनके अधिकारों से परिचित कराने व महिलाओं एवं बेटियों को सवालंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाई जा सके एवं महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाना है। विद्यालयों की छात्राओं को महिला पुलिस बीट टीम द्वारा उनकी आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित करते हुए बताया कि यदि आपको कोई अराजक तत्व परेशान करता है या छेड़छाड, उत्पीडन करता है तो सम्बन्धित पीडित महिला/बालिका महिला हेल्पलाइन नम्बर-181 पर काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है जिस पर तत्काल एक्शन लेकर अपराधियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहाॅ पर पीडिता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। महिला हेल्प डेस्क पर ही शिकायतकर्ता को एक टोकन दिया जायेगा जिस पर उनकी शिकायत की समस्त जानकारी होगी। महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी से सम्बन्धित बुकलेट का भी वितरण छात्राओं को किया गया। इस अवसर पर सैयद मुताहिर अली जीलानी, असमत जुबैरी, आरिफ रशीद, जुनैद आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा
